फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से युवक की मौत, मौके पर पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली विभाग की लापरवाही से मैदागिन चौराहे के समीप जैन धर्मशाला के पास सोमवार की देर रात करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक साकिब (30) पड़ाव के दुलहीपुर का निवासी है। आर्टिफिसियल कंगन बनाने का काम करता था। वह शहर में कंगन की आपूर्ति कर रात में वह घर लौट रहा था। इस दौरान मैदागिन पर अचानक वह एक बिजली खंभे से छूआ गया। खंभे में बिजली का करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से वह वहीं गिरकर छटपटाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सावन में इस रास्ते पर नागरिकों के अलावा कांवरियों का रेला लगा रहता है। इसके बाद भी विभाग की लापरवाही है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने उसके जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त की। घटना की जानकारी होते घर में कोहराम मच गया। देर रात उसके पिता मो आरिफ और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। पिता ने बताया कि वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं दूसरी ओर रविवार की रात पहड़िया क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से मृत अधेड़ की शिनाख्त संजय नगर कालोनी निवासी रजनीकांत राय के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें