पिंडरा (वाराणसी)। ग्रामसभा स्थित रायतारा मुसहर बस्ती में शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा की ओर से कैंप लगाया गया। इसमें जांच में सात बच्चे कुपोषित पाए गए। इस दौरान कुल 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी गई।
कैंप में रेखा (03), रूबी (02), अर्जुन (02), दीपक (04), दूधनाथ (04), रेखा (01), सत्यम (02) कुपोषित पाए गए। इन्हें पोषण पुनर्वासन केंद्र के लिए रेफर किया गया। उधर, अर्जुन की मां मीरा देवी ने बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर स्वास्थ्य कैंप प्रभारी डॉक्टर अनुपम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य को सूचना दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी बच्चे के घर गए लेकिन मीरा ने पुनर्वास केंद्र की व्यथा सुनाई। कहा कि एक सप्ताह पूर्व पोषण पुनर्वास केंद्र में अर्जुन को भर्ती कराई थी लेकिन वहां अव्यवस्था के कारण बच्चा और बीमार हो गया। वापस प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराकर इलाज करा रही है। कैंप में तीन गर्भवती, छह किशोरियों व बच्चों की जांच की गई। कैंप में डॉक्टर अनुपम, अफरोज, राकेश, मंगल राजभर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनीता देवी, सहायिका सुभावती देवी, संजय, विनोद मौजूद रहे।