फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलीशहर में लगाए जाएंगे 500 नए हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में पेयजल के लिए 500 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। सांसद रामचरित्र निषाद की पहल पर ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में पेयजल के लिए इंडियामार्का हैंडपंप लगाएगा। ऊर्जा मंत्रालय ने यह जिम्मेदारी जलनिगम को सौंप दी है। सांसद के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद शनिवार के गेस्ट हाऊस में ऊर्जा विभाग के आंचलिक प्रबंधक एनके मौर्य और जलनिगम के एक्सईएन एमए किदवई ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में जिले की चार विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें मछलीशहर, मड़ियाहूं. जफराबाद और केराकत विधानसभा और वाराणसी की पिंड्रा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन विधानसभा क्षेत्रों में आज भी कई ऐसे गांव और मजरे हैं जहां के लोग कुएं से पानी पीते हैं या फिर दूर से सिर पर या ठेले पर पानी की बाल्टी लादकर लाते हैं। गेस्ट हाऊस में मौजूद सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि जलनिगम को निर्देश दिए गए हैं कि जिन गांव और मजरों में पेयजल का संकट है वहां प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ही संसदीय क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या को उन्होंने खुद देखा है। कहा कि जनता की समस्यायों के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जलनिगम के एक्सईएन एमए किदवई ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे बहुत से उपेक्षित स्थान और खारे पानी वाले स्थान पर भी लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। उनके साथ सासंद प्रतिनिधि विजयचंद पटेल, नितीश बिंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें