फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 8 जोन के 8000 सफाई कर्मचारी, 800 टन कूड़ा साफ करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से बुधवार को सफाई की कार्ययोजना बनाई गई है। 8 जोन के 8000 सफाई कर्मचारी 800 टन कूड़ा साफ करेंगे। सफाई का काम रात से ही शुरू कर देंगे ताकि सुबह वे भी अपना त्योहार मना सके। इसके अलावा नगर निगम की ओर से क्यूआरटी बनाई गई है। जो सूचना मिलने पर मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करेगी। इसके अलावा होलिका की राख जहां जहां ठंडी हो जाएगी, उसे भी तत्काल हटवाया जाएगा। स्वास्थ्य निरीक्षकों को सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगातार शहर में भ्रमण कर नगर निगम से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मातहतों को निर्देश दिया है कि साफ सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

होली पर होगी अतिरिक्त जलापूर्ति
होली पर जलकल की ओर से सुबह-शाम के अलावा दोपहर में अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी। जलकल सचिव विश्वनाथ ने बताया कि सुबह 5 से 10 और शाम को 4 से 8 जलापूर्ति की जाती है। होली पर दिन में 11 से 2 बजे के बीच जलापूर्ति की जाएगी। जलापूर्ति के लिए सभी जोन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें