संगीत पूर्णिमा एवं होली महोत्सव का भव्य आयोजन
शिल्प न्यास महेश नगर कॉलोनी में मंगलवार को होली उत्सव संगीत पूर्णिमा पर गायन वादन की फुहार सभी भींगे। शुभारंभ पर शिल्पायन के नवांकुरों ने मोहक प्रस्तुतियों से सभी को मुग्ध कर दिया। इसके बाद गायिका डॉ. रागिनी सरना ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को संगीत रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने विभिन्न भागों में होली बंदिशें को सुना कर सभी को फागुनी रंग में रंग दिया। तबले पर पंकज राय एवं हारमोनियम पर प्रवीण सिंह ने संगत की। इस मौके पर प्रो. मैडम लाल गुप्ता, आदित्य दीप, नरेन्द्र मिश्रा आदि रहे।