फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में 80 छात्रों का दाखिला, 20 सीट रिक्त

विज्ञापन
शहर के आरटीआई मैदान स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदान में स्थापित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य स्तरीय मेडिकल कालेज की सौ सीटों में 80 पर छात्रों ने दाखिला ले लिया। जबकि अभी 20 सीट रिक्त हैं। डॉक्टरों की नई पौध तैयार करने के लिए 14 फरवरी से पढ़ाई शुरू होगी। पहले वर्ष के शैक्षिक सत्र शुरू होने से पूर्व कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली है, जिससे पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे जनपद में 220 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज स्थापित कराया गया। करीब 22 महीने में इस चार मंजिले कालेज का निर्माण कराया गया। सौ सीट वाले इस कालेज में छात्रों की पढ़ाई के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं को शामिल किया गया है। पहले सत्र की पढ़ाई को लेकर विभिन्न विधाओं के 51 आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के अलावा 50 जूनियर डाक्टरों की भी तैनाती हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा के बाद दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। राज्य स्तरीय काउंसलिंग के तहत अब तक 79 छात्र और ऑल इंडिया काउंसलिंग के आधार एक छात्र ने गाजीपुर मेडिकल कालेज का चयन कर दाखिला ले लिया है। वहीं खाली पड़े 20 सीट भी दूसरे दौर की काउंसलिंग में भरने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पहले शैक्षिक सत्र को शुरू करने के लिए 14 फरवरी निर्धारित की गई है। छात्रों के दाखिले के बाद कालेज प्रशासन उन्हें हास्टल उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न तैयारियों जुटा हुआ है। पहले साल बायोकेमेस्ट्री, एनॉटमी एवं फिजियोलॉजी शामिल हैं। प्रयोगशाला कक्ष भी पूरी तरह तैयार है। वहीं प्रयोगात्मक उपकरणों से लैस हो चुका है। पहले वर्ष इन्हीं तीन विभागों का संचालन होना है। ऐसे में इस विभाग के प्रोफेसरों द्वारा भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सत्रह सौ से अधिक पुस्तकें, ई-लर्निंग की सुविधा
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तीन मुख्य भवन प्रशासनिक, शैक्षणिक और लेक्चर थिएटर हैं। प्रशासनिक भवन में प्राचार्य आवास, कालेज कौंसिल कक्ष, लाइब्रेरी और संकाय कक्ष हैं। साथ ही सुसज्जित लाइब्रेरी में 1700 से अधिक पुस्तकें, 15 अधिक पत्रिकाएं और ई-लर्निंग की सामग्री उपलब्ध है। शैक्षणिक भवन में विच्छेदन कक्ष, प्रदर्शन कक्ष और संग्रहालय है जो एनाटमी, फिलियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, फार्माकोलाजी, माइक्रो बायोलॉजी, पैथालॉजी एवं फोरेंसिक मेडिसिन से संबंध हैं। लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स में चार लेक्टर थिएटर नवीनतम ऑडियो विजुअल तकनीक से सुसज्जित है।
विज्ञापन

कालेज के 100 सीटों में 79 सीट पर राज्य काउंसलिंग और एक छात्र ने ऑल इंडिया मेडिकल काउंसलिंग से दाखिला लिया है। अभी दूसरे चक्र की काउंसलिंग शेष है। जल्द ही अन्य रिक्त पड़ी सीट भी भर जाएगी। 14 फरवरी से शैक्षणिक सत्र शुरू होने की संभावना है। हालांकि सत्र शुरू होने को लेकर बैठक के बाद ही निर्णय होगा।- प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें