फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस में 7.50 लाख लोगों को हाई बीपी, इनमें से 20% युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक सेठ
विज्ञापन

वाराणसी। हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता है लेकिन अब युवाओं का बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार बनारस 7.50 लाख हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हैं लेकिन करीब 50 फीसदी यानी 10 में पांच लोगों को बीमारी की जानकारी ही नहीं है। जब तक जांच नहीं होती कई लोग सामान्य दिनचर्या में ही रहते हैं। अस्पतालों में रोज 400 मरीज हाई बीपी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार जिले में हाई बीपी के मरीजों में 20 फीसदी की उम्र 15 से 29 साल है। यानी हर पांच मरीजों में करीब एक युवा है। 30 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों की हिस्सेदारी 28 फीसदी और बुजुर्गों की 52 फीसदी है। विशेषज्ञों के अनुसार तनाव, खानपान में गड़बड़ी, अधिक नमक, धूम्रपान, नशा, कम नींद और शारीरिक गतिविधि की कमी कम उम्र में भी रक्तचाप बढ़ा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, हाई बीपी को खामोश बीमारी भी कहा जाता है। कई लोगों को लंबे समय तक कोई खास परेशानी महसूस नहीं होती। ऐसे में वे जांच नहीं कराते और बीमारी का पता नहीं चलता। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कर रहा है। डिजिटल स्क्रीनिंग के जरिये संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है। हर महीने बड़ी संख्या में नए संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। बीपी ठीक हुआ तो छोड़ देते हैं दवा बीपी के मरीजों में से सिर्फ 35 से 40 फीसदी लोग ही नियमित दवा लेते हैं। कई मरीज बीपी सामान्य आते ही दवा बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार बीपी की दवा डॉक्टर की सलाह के बिना बंद नहीं करनी चाहिए। रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए नियमित जांच और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा लेना जरूरी है। अनियंत्रित हाई बीपी आगे चलकर हृदय, मस्तिष्क और गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकता है। शहर में खतरा ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहर में हाई बीपी के मामले ज्यादा हैं। महिलाओं में भी बढ़ रहा खतरा जिले में 2.25 लाख महिलाएं हाई बीपी के दायरे में बताई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें