फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः  गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के पहले टीएफसी का घेराव करने जा रहे 75 कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

Fri, 12 Nov 2021 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टीएफसी का भाजपाकरण करने का आरोप लगाकर कांग्रेसी नेता घेराव करने जा रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के पहले ही सभी को हिरासत लेकर पुलिस लाइन में रखा गया।
 
विज्ञापन
घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कई कांग्रेसी नेताओं को बीती रात से ही पुलिस ने नजरबंद कर रखा है। हिरासत में लिए गए 75 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस लाइन में रखा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के पहले ही टीएफसी का भाजपाकरण करने का आरोप लगाकर कांग्रेसी नेता घेराव करने जा रहे थे। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि इस सरकार ने पहले सरकारी संस्थाओं को बेचा, अब जो बची हैं, उनका भाजपाकरण किया जा रहा है।

लगातार भाजपा के कार्यक्रम के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जाता है। गृहमंत्री कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि भाजपा संगठन की बैठक टीएफसी में करेंगे। यह पहला वाकया नहीं है, जब ऐसा किया जा रहा है। हम मांग करते है कि सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग बंद हो।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राधिका देवी, शाक्या त्रिपाठी, ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, प्रिंस राय, विश्वनाथ कुंवर, ऋषभ पांडेय, मनोरमा देवी, आरती उपाध्याय, हसन मेंहदी कब्बन आदि हिरासत में लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें