मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि जिले में कुल 75 अमृत सरोवर बनेंगे। इसके लिए चिन्हांकन का काम शुरू हो गया है। यहां पर हर प्रकार की सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि लोगों को आनंद मिल सके।
हर लोकसभा क्षेत्र में बनेगा अमृत सरोवर : उपमुख्यमंत्री
वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। सरोवर में नौकायन और टहलने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांवों को चयनित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सरोवर का नाम उस गांव के किसी बलिदानी या ऐसे राष्ट्रीय धरोहर के नाम पर रखा जाएगा, जिसने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया हो।