फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे, चमक-दमक के साथ आइए. वोटों का रिकॉर्ड बनाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘मतदान के दिन देश काशी की तरफ देखता होगा, उस दिन अपनी परंपरागत वेशभूषा और गाजे-बाजे का साथ निकलें, चमक-दमक के साथ निकलें। वोटों का रिकॉर्ड बनाकर काशी की पहचान बनाते निकलें।’ 19 मई को मतदान के दिन के लिए वाराणसी के करीब 18 लाख मतदाताओं को यह प्रेरक संदेश वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। अपने संदेश में उन्होंने नागरिकों को पांच साल सेवा करने का अवसर देने के लिए आभार जताया और यह भी कहा कि आगे और काम करने हैं, इसलिए विश्वास है कि उन्हें ऐसा अवसर वे फिर देंगे। पढ़िए और क्या रोचक बातें कहीं पीएम मोदी ने-
विज्ञापन

साथियों,
मेरे राजनीतिक और अध्यात्मिक जीवन को दिशा देने में और मुझे गढ़ने में काशी का बड़ा योगदान। मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे एक सेवक के रूप में इस पवित्र भूमि पर काम करने का अवसर दिया। मेरा जीवन काशी और काशीवासियों के कुछ काम आ सका, इसका संतोष है। और गर्व है कि पिछले पांच वर्षों में जनभागीदारी के साथ वाराणसी शहर विकास की जिस नई राह पर चल पड़ा है, वो देश के लिए एक मिसाल है। दीनदयाल हस्तकला संकुल के निर्माण से हस्तशिल्पियों और बुनकरों के परंपरागत हुनर को विश्व में जगह मिली, दो नए कैंसर अस्पताल पूरे क्षेत्र के लिए राहत बनकर आए। रजक समाज के लिए घाट का निर्माण, बाबतपुर से नगर तक फोर-लेन सड़क, रिंग रोड, मंडुवाडीह स्टेशन, गंगाजी पर मल्टी मॉडल टर्मिनल काशी में परिवर्तन का गवाह बना। अभी मिलजुल बहुत कुछ करना बाकी है।
इस बार मैं नामांकन करने आया तो रोड शो के बाद आप ही ने आदेश दिया था, कि ‘अब आप मत आइए, सब कुछ हम संभाल लेंगे।’ मुझे आप पर विश्वास है। खबर मिल रही है कि आप सब जी-जान से लगे हैं। हर काशीवासी आज स्वयं नरेंद्र मोदी बन चुनाव लड़ रहा है, चुनाव लड़ा भी रहा है। वह सब कुछ जानता है, क्या करना है, क्या नहीं करना है। क्यों करना है, कैसे करना है। बस, इतना कहना चाहता हूं कि 2019 में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में जरूर शरीक हों, वोट देने अवश्य जाएं। अपने पड़ोस, परिवार, साथियों को प्रेरित भी कीजिए। क्यों न हम उत्सव के रूप में मतदान करें। और हां, आपसे एक बात और कहना चाहता हूं, जब हिंदुस्तान काशी की तरफ देख रहा हो, तो काशी को मतदान में नया रिकॉर्ड बनाना ही चाहिए। पूरे हिंदुस्तान का रिकॉर्ड, काशी क्यों न बनाए? और हां, गर्मी बढ़ रही है, इसलिए अपनी सेहत का भी ध्यान रखिएगा। आग्रह है, पहले मतदान, फिर जलपान। सुबह सुबह 10 बजे के पहले मतदान कर दीजिये, उतनी गर्मी भी नहीं होगी।
विज्ञापन

मुझे मालूम है मतदान के बाद आप लोग सेल्फी खींचे बिना रहने वाले नहीं हैं। आप सेल्फी जरूर लें और उसे सोशल मीडिया पर जरूर डालिएगा। अपनी दौड़धूप में भी, बीच बीच में, मैं आपको देखूंगा, आपकी तस्वीरें देखूंगा, और परोक्ष रूप में आपके आशीर्वाद प्राप्त करुंगा। मन को बहुत आनंद होगा। बस इतना ही, और मैं तो काशीवासी बन गया हूँ, तो, हर-हर महादेव! हर-हर गंगे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें