फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व्यवसायी का अपहरण करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। प्रयागराज के हंडिया से अपहृत शराब कारोबारी से फिरौती लेने के बाद उसे छोड़कर जा रहे बदमाशों में से दो को पुलिस ने बुधवार को रामेश्वर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच मोबाइल फ ोन, पांच लाख रुपये व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले प्रयागराज के हंडिया बाजार से एक शराब कारोबारी का अपहरण कर लिया गया था। उससे फि रौती लेने के बाद सेवापुरी के पास छोड़ दिया गया था। बुधवार को आरोपी जंसा क्षेत्र के रामेश्वर से हरहुआ की तरफ जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर जंसा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। रामेश्वर पुल के पास जंसा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर कार यूपी 65 जीटी 7036 में बैठें चारो बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दो बदमाश चोलापुर थानाक्षेत्र के राजापुर निवासी बृजेश कुमार मिश्रा और बड़ागांव थाने के कोइरीपुर निवासी आकाश कुमार मौर्य को पकड़ लिया। दो बदमाश भाग निकले। कार पर पुलिस का होलोग्राम लगा था। गिरफ्तारी की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रयागराज व हंडिया थानाध्यक्ष भी जंसा पहुंचे। थानाध्यक्ष जंसा ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें