मछलीशहर। बख्शी पालीटेक्निक कालेज के प्रबंधक और बसपा के नेता रईस अहमद खान ने शनिवार की देर शाम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह ट्रस्ट बनाकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने गरीब परिवार के होनहार विद्यार्थियों की नि:शुल्क शिक्षा संकल्प लिया है।
बख्शी पालीटेक्निक कालेज मुजार के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रईस अहमद खान ने कहा कि बसपा की राजनीति से सन्यास ले लेने की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से गरीब परिवार के होनहार बच्चों तथा बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का संकल्प लेता हूं। उन्होंने मजारिया ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव,कालेज के चेयरमैन अनीस अहमद बख़्शी, कवि एवं साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर और मजारिया ट्रस्ट से जुड़े सूफी संत समेत क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।