फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के बनेंगे गांवों से लगते गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के तटवर्ती ऐसे सभी गांवों में पक्के घाट बनाए जाएंगे, जिनकी आबादी पांच हजार से ज्यादा है। यह इरादा है पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीआईओसीसीआई) का। इसमें प्रवासी भारतीयों से आर्थिक मदद ली जाएगी। पीआईओसीसीआई की ओर से रविवार को कैंट स्थित एक होटल में नमामि गंगे पर यह मंथन हुआ। ‘कनेक्टिंग विद इंडियन डाएस्पोरा एंड लीवरेज देयर स्ट्रेंथ फार डेवलपिंग फोकस सेक्टर्स ऑफ म्यूचुअल इंटरेस्ट’ पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रवासियों के साथ आर्थिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें 300 से ज्यादा प्रवासी शामिल हुए
विज्ञापन

पांच सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय जरूरतों और प्रवासी अतिथियों से मदद की संभावना को एक दूसरे तक पहुंचाना रहा। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण मंत्री अन्नासाहेब एमके पाटिल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स इंडस्ट्री की ओर से जैविक ऊर्जा पर कार्यक्रम हुआ। इसमें उद्योगपति अशोक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। पीआईओसीसीआई के सचिव संजय गंजू ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासियों को स्थानीय उद्यमियों से मिलाना और एक दूसरे की जरूरत से अवगत कराना है। प्रवासी मुनीष गुप्ता ने भी आयोजन के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान मारीशस और मलेशिया के उद्यमियों ने निवेश में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में मनोज शाह, अजय गुप्ता, राजेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें