फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व कराकर कुंभ ले जा सकेंगे रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रयागराज कुंभ में गांव के 51 लोग एक साथ जाना चाह रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब परिवहन निगम की बस आपको गांव से लेकर कुंभ मेला तक पहुंचाएगी। साथ ही बस बुक कराने वाले को दो टिकट मुफ्त दिए जाएंगे। यात्रियों को यह सुविधा मुहैया कराने का निर्णय परिवहन निगम ने लिया है।
विज्ञापन

कुंभ शुरू हो चुका है। श्रद्धालु स्नान, दान करने के लिए प्रयागराज की ओर रुख कर रहे हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। शटल बस सेवा शुरू करने के बाद अब मेले तक रिजर्व बस सेवा देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में सभी एआरएम को निर्देशित किया जा चुका है। इसके मुताबिक, 51 यात्री होने पर बस को रिजर्व किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गांव के लोग एक साथ समूह में जाने के लिए वे प्राइवेट बसें रिजर्व करते हैं। अब वे परिवहन निगम की बस भी रिजर्व कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 51 सीटें आरक्षित करानी पड़ेगी। इनमें से दो यात्रियों का किराया नहीं लगेगा। यात्रियों से 95 पैसे प्रति किमी के हिसाब से कि राया लिया जाएगा।
कोट--
नजदीक डिपो न होने पर संबंधित गांवों में भी बस जाएगी, लेकिन इसके लिए 51 यात्री होने अनिवार्य हैं। प्रति यात्री 95 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब सेे किराया लिया जाएगा। बुकिंग कराने वाले को दो टिकट फ्री दिए जाएंगे। यह व्यवस्था कुंभ मेले तक ही रहेगी। -केके शर्मा, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें