फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू नहीं हो सका गेट का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला, नगर व वीडीए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। प्रवासियों को लुभाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर वीडीए प्रशासन ने टीएफसी को जोड़ने वाले मार्ग पर दो गेट बनाने का निर्णय लिया है लेकिन अभी गेट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। वीडीए कालोनी के डी ब्लाक पार्क का सुंदरीकरण व चहारदीवारी को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। तीन सौ की आबादी वाले इस ब्लाक के सभी पार्कों को सुंदर बनाने का काम हो रहा है। कल्याण समिति वीडीए कालोनी के सचिव भैयालाल कन्नौजिया ने बताया कि वीडीए कालोनी में अवस्थापना धनराशि से केंद्रांचल व मातृधाम से होकर कालोनी के अंदर जाने वाले मार्ग पर 23 लाख की लागत से दो भव्य गेट बनाने की घोषणा तो प्रशासन ने कर दी लेकिन अभी तक गेट बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने इस बाबत वीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर काम में तेजी की मांग की है। वहीं टेंट सिटी व वीडीए कालोनी में फॉगिंग व सफाई कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें