फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जय मां मारूका क्लब चांदपुर और हिंद कान्वेंट स्कूल महेशपुर के सौजन्य से चांदपुर रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय अमर शहीद डॉ. दीनानाथ कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 50 टीमों के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने मैच खेले।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। इस दौरान जिले भर के उमड़े महिला-पुरुष खिलाड़ियों के हुजूम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। थाना प्रभारी मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी व चांदपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जैन ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल संयोजक बबलू मौर्य और संचालन बबलू मौर्य ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नरेंद्र शर्मा, राजेश पटेल, विनोद सिंह, अजीत सोनी, ग्राम प्रधान आरडी यादव, ग्राम प्रधान महेशपुर विजय यादव, नरेंद्र शर्मा, दशरथ यादव, योगेंद्र पटेल, उदय पटेल, डब्ल्यू कन्नौजिया, उषाराज मौर्या, अवधेश सिंह, अनिल यादव, बंशु पटेल, रवि सोनकर, पवन पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
पहले दिन इन टीमों ने लिया हिस्सा
हिंद कान्वेंट स्कूल महेशपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज चांदपुर, जगतपुर इंटर कॉलेज, एसपीआईसी प्रयागपुर मातलदेई, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर, जय मां मारूका क्लब चांदपुर, बजरंग स्पोर्टिंग क्लब बरेमा रामेश्वर, सरदार पटेल स्पोर्टिंग क्लब बढे़नी, अन्ना स्पोर्टिंग क्लब भट्टी, महादेव स्पोर्टिंग क्लब मिसिरपुर रोहनिया, जय बजरंग बली स्पोर्टिंग क्लब मातलदेई, मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल सिगरा, बजरंगी स्पोर्टिंग क्लब अलाउद्दीनपुर, डोमरी बीर बाबा स्पोर्टिंग क्लब, सिल्वर ग्रोव सेवापुरी, सर वॉल्टन स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर, हिंद कान्वेंट स्कूल लहरतारा, चौरामाई स्पोर्टिंग क्लब चुरामनपुर, भारतीय स्पोर्टिंग क्लब ककरहिया, कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा, टाटा योद्धा बेटावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें