फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक जाम रहा रेल रूट, छह ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में जाम की समस्या आम है पर शनिवार को रेल रूट भी डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इसका कारण शिवपुर क्रासिंग पर एक ट्रक का खराब हो जाना रहा। इसके चलते करीब छह ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। जहां एक ओर आउटर पर खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा तो वहीं क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर फुलवरिया क्रॉसिंग पर लगभग पौन घंटे तक बेगमपुरा एक्सप्रेस खड़ी रही। यहां भी जाम की समस्या गंभीर बन पड़ी थी।
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे एक लोडेड ट्रक शिवपुर क्रॅासिंग पर खराब हो गया। देखते ही देखते क्रॉसिंग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पैदल आने-जाने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इधर क्रॉसिंग बंद न होने की वजह से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। मौके पर रेल अधिकारियों के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ पहुंच गई, लेकिन समस्या से निजात न मिलने पर सिविल पुलिस को सहायता के लिए बुलाया गया। किसी तरह लोडेड ट्रक को खिंचवाकर किनारे किया गया। इसके बाद सड़क व रेल रूट सामान्य हो पाया। दूसरी तरफ खड़ी ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ने के चलते एक-एक कर कैंट प्लेटफार्म पर उन्हें लिया जाने लगा। ऐसे में अन्य ट्रेनों को घंटो आउटर पर खड़ा करके रखा गया। इसी कड़ी में बेगमपुरा एक्सप्रेस फुलवरिया क्रासिंग पर लगभग पौन घंटे खड़ी रही। छावनी क्षेत्र से लहरतारा जाना वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इस क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। दून एक्सप्रेस, नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी, साबरमती एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें