फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल गर्ल काशी के चाट पर फिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा काशी के चाट पर फिदा हैं। जी हां, आज कल वह बनारस को और यहां के अलबेले चाट को खूब याद कर रही हैं। फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ के प्रमोशन के लिए जहां भी जा रही हैं, वहां बनारस में गुजारे गए पल और खानपान को याद कर रही हैं। असल में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां के खानपान का बहुत आनंद उठाया था और अब फिल्म प्रमोशन के दिनों में उन्हें वह सब कुछ याद आ रहा है। खास कर उन्हें काशी का चाट कुछ ज्यादा ही याद आ रहा है। वह अपनी हर बातचीत में इसका जिक्र कर रहीं हैं। प्रीति शूटिंग के दौरान काशी विश्वनाथ का भी दर्शन की थीं। प्रीति के मुताबिक, हम सुबह छह-सात बजे शूटिंग शुरू कर देते थे। सुबह काशी का वातावरण ही कुछ और ही होता था। बनारस की वह सुबहें मुझे हमेशा याद रहेंगी। जुलाई 2016 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग बनारस में सिगरा, रामनगर किला, चेत सिंह किला और घाटों के किनारे गलियों के लोकेशन में की गई थी। फिल्म दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

लंबे समय बाद वापसी कर रही प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में वो सनी देओल की धर्मपत्नी का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर में प्रीति हाथ में एक बंदूक पकड़ी र्हुइं है और नाम सपना दुबे लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, प्रीति के किरदार के बारे में पोस्टर पर दो लाइनें भी लिखी हुई हैं। उसमें लिखा है कि ‘भइया जी कि धरम पत्नी और गरम पत्नी, बात कम गोली ज्यादा चलाती हैं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाठक हैं। उन्होंने अपनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल, संजय मिश्रा और मुकुल देव जैसे कलाकारों को लिया है।
सनी देओल डबल रोल में
इस फिल्म में सनी देओल यूपी के भैयाजी यानी डॉन का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल का फिल्म में डबल रोल है। यह पहला मौका होगा जब वो डबल रोल करेंगे। फिल्म का गाना ‘नाम है भैयाजी’ और ‘स्लीपी स्लीपी अंखियां’ धमाल मचा रही है। ‘भैयाजी सुपरहिट’ कॉमेडी फिल्म है जिसमें इमोशंस का भी अच्छा-खासा तड़का लगाया गया है। फिल्म में बॉलीवुड और यूपी अंडरवर्ल्ड दोनों ही तरह की दुनिया देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें