फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए शास्त्री और बापू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्वसंध्या पर सोमवार को शहर भर में कई संगठनों ने दोनों लोगों को याद किया।
विज्ञापन

टाउनहाल में बापू और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा के पास कई संगठनों ने गोष्ठी, रामधुन, मोबत्तियों के जरिए याद किया। उधर, भारतीय जन जागरण समिति की ओर से जय जवान जय किसान के नारे के साथ जागरण यात्रा निकाली गई। पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास से निकली यात्रा को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हुई संगोष्ठी में कहा गया कि आज संकल्पों का दिन है। हम संकल्प लें कि शास्त्री के दिखाए मार्ग पर चलकर स्वयं के साथ-साथ देश का विकास करेंगे।
यात्रा रामनगर पैतृक आवास से राजघाट, पीलीकोठी, मैदागिन, लहुराबीर, सिगरा आदि जगहों से होकर शास्त्री पार्क सिगरा में शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन जायसवाल ने की। स्वागत अजीत प्रकाश श्रीवास्तव और संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मधुकर चित्रांश, कर्नल चंद्रदेव मिश्र, राजीव शंकर श्रीवास्तव, श्याम नारायण, राजबली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अब तक नहीं हुई साफ सफाई
नगर निगम क्षेत्र में महापुरुषों की 50 प्रतिमाएं स्थापित हैं। नगर निगम की ओर से इन प्रतिमाओं के आसपास सफाई की जाती है और जयंती पर माल्यार्पण किया जाता है। इसके अलावा संगठनों की ओर से भी विभिन्न आयोजन होते हैं। मगर अब तक ज्यादातर प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई नहीं की गईं है। बतादें कि शहर में गांधी प्रतिमाएं गांधी चबूतरा शिवपुरवां, टाउनहाल, भदऊ उद्यान, मुकीमगंज और जलालीपुरा में हैं। इनके अलावा शास्त्री की प्रतिमाएं शास्त्री नगर उद्यान, मैदागिन चौराहा, लोहटिया तिराहे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें