पिंडरा/ राजातालाब/ बड़ागांव/ हरहुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प चढ़ाने वालों की भीड़ ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त रही। स्कूली छात्रों से लेकर गांव की महिलाओं और बुजुर्ग ने नम आंखों से अटल को अंतिम विदाई दी।
पिंडरा में जौनपुर वाराणसी की सीमा फूलपुर पर 12:10 बजे अस्थि कलश यात्रा पहुंची। यात्रा का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह, संकठा पटेल, शैलेश पांडेय आदि ने किया। फूलपुर, पिंडरा बाजार, बाबतपुर में श्रद्धांजलि दी गई। जय माँ अंबे इंटर कॉलेज व आक्सफोर्ड के छात्रों ने पुष्प अर्पित किए।। फूलपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के सामने भी छात्र छात्राओं ने अटल जी अमर रहे के नारे के साथ पुष्प अर्पित किए। पिंडरा में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद के नेतृत्व में व्यापारी, ग्राम सभा की तरफ से ग्राम प्रधान रामू गुप्ता ने पुष्प अर्चन कर नमन किया। राजातालाब मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबतपुर में पुष्पार्चन किया। मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक के नेतृत्व में फूल चढ़ाएं गए। बड़ागांव चौराहे पर श्रीप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुष्पार्चन किया। आशा महाविद्यालय के पास कालेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणोें के साथ प्रभात सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी। 21 ब्राह्मणों ने पंडित कृष्ण कुमार मिश्र के नेतृत्व में में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति पाठ किया । छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर नमन किया । इस दौरान डॉ सुरेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, दीपक सिंह, इंद्रेश पाठक, रविंद्र यादव, अमित चौबे संदीप राय आदि लोगोें ने फूल चढ़ाएं। बाबतपुर में भाजपा नेता इलाका सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह, बबलू मिश्र ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यात्रा में दर्जनों वाहन साथ रहे। हरहुआ के काजीसराय चौराहे पर सुनीता सिंह, डा. एमएम आलम, ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता अखंड सिंह, दिलीप सोनकर आदि ने श्रद्धांजलि दी। सुद्धिपुर बाईपास पर पूर्व प्रमुख अर्चना मौर्या, ने श्रद्धांजलि दी।