वाराणसी। क्रांति दिवस पर पूर्वांचल राज्य अलग बनाने की मांग को लेकर पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से बेनियाबाद पार्क में गुरुवार को धरना दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अलग राज्य बनाने की मांग की। कहा कि जब तक यह राज्य नहीं बनेगा तब तक पूर्वांचल के लोगों का विकास नहीं होगा।
28 सूत्री संकल्प पत्र को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन में 28 जनपदों से सैकड़ों आंदोलनकारियों ने भाग लिया। कहा कि अलग राज्य बनाने की मांग पर सभी राजनीतिक दलों ने गुमराह किया है। जिससे उपेक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध की पीड़ा लोगों को झेलनी पड़ रही है। संयोजक राजेश आजाद ने कहा कि रोटी कपड़ा मकान, शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार स्वावलंबन सम्मान, पाने के लिए शोषित पीड़ित किसानों मजदूरों का समर्थन मिला है। इस राज्य को बनवाकर ही हम चुप बैठेेंगे। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक राजेश आजाद, तिलक राज कपूर, कुमार हेमंत, सोमनाथ प्रजापति, लक्ष्मी गुप्ता, सुषमा श्रीवास्तव, चिन्मय चटर्जी, गोपाल प्रसाद, शंभू नाथ श्रीवास्तव, होरीलाल, कुलदीप शर्मा, उषा श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।