फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर पुरानी तस्वीरें की ट्वीट तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में सितंबर, 2017 में छात्र-छात्राओं के धरना-प्रदर्शन की तस्वीरें रविवार की आधी रात आशीष कुमार पांडेय नामक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया। आननफानन में जिला पुलिस ने इसका खंडन करते हुए ट्वीट किया कि बीएचयू परिसर और आसपास ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बवाल और लाठीचार्ज की सूचना गलत है। प्रकरण को लेकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यूथ विंग यूथ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से रविवार की रात 11:03 बजे बीते साल के सितंबर महीने की बीएचयू परिसर की चार फोटो ट्वीट की गई। साथ ही, लिखा गया कि क्यों सड़कों पर है जवानी, ऐसी कैसी सरकारी मनमानी, देश का भविष्य रो रहा है, चौकीदार सो रहा है...। सोमवार की देर रात तक इस ट्वीट को 444 लोगों ने रीट्वीट और 845 लोगों ने लाइक किया। इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद रविवार रात 12:02 बजे आशीष कुमार पांडेय ने ट्वीट किया कि बीएचयू में फिर बवाल...। शांतिप्रिय ढंग से विरोध कर रही छात्राओं पर पुरुष पुलिसों द्वारा लाठीचार्ज...। डीजीपी यूपी साहब कुछ तो रहम करिए...। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्वीट करने वाले की तस्दीक कराई जा रही है। नाम और पते की पुष्टि होते ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें