फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास का 108वां घंटा, मिलने पहुंचे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंदिर बचाओ आन्दोलनम में पिछले 108 घंटे से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उपवास पर बैठे हैं। सोमवार को डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम पहुंचे और उन्होंने स्वामी जी वार्ता की और अपना आन्दोलनम समाप्तकरने को कहा । इस पर उन्होंने अपनी मांगाकं को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

मंदिरों में तोड़फोड़ और विग्रह को अपमानिकत करने सति कई अन्य मांगों को लेकर अविमुक्तेश्वरा नन्द आन्दोलनम के तहत पिछले 108 घेटे से उपवास पर बैठे हैं। उनका कहना है कि विकास के नाम पर धर्म से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो सही नहीं है। इस आन्दोलन को समाप्त कराने के लिए ही सोमवार को एडीएम सिटी स्वामि अविमुक्तेश्वरा नन्द से मिले और आन्दोलन समाप्त करने को कहा। इस दौरान स्वामी अविमक्तेश्वरानन्द ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम सरकार के किसी योजना के विरोधी नहीं हैं। सरकारें जनता के हित में ही कोई योजना लाती है । हमारा विरोध सिर्फ इतना है कि किसी भी विग्रह और मन्दिरों को अपमानित ना किया जाए, अपूजित ना रखा जाए, उनके स्थान से उन्हें ना हटाया जाए । इतना सुरक्षित रखते हुए यदि कोरिडोर का निर्माण हो तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। इस पर एडीएम ने कहा कि डीएम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें