फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज से निकली गोली, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार की दोपहर 39जीटीसी के फायरिंग रेंज से निकली गोली से 45 वर्षीय महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की आशा देवी पत्नी शोभनाथ राम अपने घर के बाहर बच्चे को लेकर बैठी थी। दोपहर लगभग 3:30 बजे शाम को फायरिंग रेंज से निकली गोली आकर महिला को लग गई। वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। घायल महिला को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। महिला के बाएं पैर के ऊपरी हिस्से में लगी है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर फायरिंग रेंज से गोलियां निकल कर भवानीपुर पिसौर गांव में आ जाती हैं। इससे अब तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें