फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 हज यात्रियों को लगाए गए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। हजयात्रा पर जाने वालों को शनिवार को पीरखांपुर मदरसा अरबिया मदिनतुल इल्म में टीके लगाए गए और पोलियो की खुराक दी गई। खुद्दाम-ए हज समिति की ओर से लगाए गए कैंप में 128 हजयात्री पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने कहा कि आजमीने हज को सऊदी अरब में बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि रवानगी से पूर्व सभी को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि मुश्किल होने पर मदद मांग सकें।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही के चिकित्सकों डॉ. अफरोज आलम, डॉ. आजाद, डॉ. नाजिम अली ने हजयात्रियों को टीके लगाए और पोलियो खुराक दी। समिति के महासचिव मो. सुहैब आलम और हाजी वलीउल्लाह ने हेल्थ कार्ड वितरित किए। लोगों को बताया गया कि हुज्जाज एकराम की सेवा करने के लिए मो. इमरान साजिद खां और नजम अली हज कमेटी की ओर से पाक सफर पर जाएंगे। आयोजकों द्वारा सभी हजयात्रियों को एहराम दिए गए जबकि पूर्व विधायक जाहिद बेग ने रूमाल और इत्र की शीशी भेंट की। कैंप में सरपरस्त हाजी शाहिद हुसैन, हाजी सौदागर अली, अब्दुल कादिर अंसारी, हाजी आजाद खां, हाजी जाहिद अली, हाजी हबीबुल्लाह, मौ.मुर्शिद अली क़ादरी, मौ.रमजान अली, मौ.अब्दुस्समद, मौ. फजले रसूल, हाजी हबीबुल्लाह ने हजयात्रियों का खैरमकदम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें