फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर लगा पैसा मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के विस्तारीकरण के लिए हो रहे भवनाें के अधिग्रहण के बीच एक भूस्वामी से जबरन पैसा मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पैसा मांगने का आरोप किसी और पर नही बल्कि चौकी इंचार्ज पर लगाया गया है। प्रभारी सीओ दशाश्वमेध अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवन की रजिस्ट्री के बाद मिले पैसे में भी कुछ लोग अपनी हिस्सेदारी जबरन मांग रहे हैं। मकानों की रजिस्ट्री के काम में दलालों की सक्रियता की चर्चा अभी थमी नही थी कि इस नए मामले ने नए सवाल खड़े कर दिये हैं। लाहोरी टोला के रहने वाले भवन स्वामी रमाकांत मिश्र ने कॉरिडोर विस्तारीकरण के लिये अपना मकान बेच दिया। नौ जून को उसकी रजिस्ट्री हुई। आरोप है कि भवन बेचने से मिले पैसे के बाद बीते हफ्ते चौक थाना अंतर्गत ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज आरएस यादव समेत तीन लोगों ने रमाकांत को धमकाया कि पैसा दो नही तो तुम्हारे बेटे को गलत केस में डाल कर अंदर कर देंगे। इससे डर कर पुरोहित रमाकांत ने 50 हजार का चेक लाहोरी टोला निवासी एक व्यक्ति के नाम से दिया और उसे भुना भी लिया गया। कुछ दिन बाद पीडि़त परिवार ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र दिया और कहा कि अगर इंसाफ नही हुआ तो मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो दूसरे पक्ष इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बकाया पैसा वापस लिया है। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस कब से कब्जा व पैसा दिलाने का कार्य करने लगी। पीडि़त का कहना है कि धमका कर पैसा मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें