फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर चोरी, फूंकी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेखौफ चोरों ने बुधवार को एकबारगी फिर पुलिस को खुली चुनौती दी। पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए चोर भोर में सरायनंदन क्षेत्र के आशुतोष नगर स्थित रिटायर्ड डिप्टी एसपी गोरखनाथ सिंह के घर में घुस आए। कुछ हाथ न लग पाने पर चोरों ने घर में खड़ी रिटायर्ड डिप्टी एसपी के बड़े बेटे पत्रकार शिवजी सिंह की बाइक फूंक दी। सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक सीमित रही। इलाके में आए दिन चोरी की वारदातों से लोगों की नींद उड़ गई है। पुलिस की नाकामी से लोग गुस्से में हैं।
विज्ञापन

रिटायर्ड डिप्टी एसपी गोरखनाथ सिंह बुधवार की भोर साढ़े चार बजे के लगभग बाथरूम में गए थे। इसी दौरान दो चोर चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे। अंदर ताला बंद होने के कारण चोर कमरों में नहीं घुस सके तो दरवाजे के समीप खड़ी उनके बड़े बेटे के बाइक में आग लगा दी और भाग निकले। रिटायर्ड डिप्टी एसपी आहट पाकर बाथरूम से बाहर आए तो बाइक से लपटें उठती देख शोर मचाया। घर में लगा पंप चालू कर किसी तरह आग बुझाई। बता दें कि बीते मई महीने के आखिरी में भी रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर में चोर घुसे थे और मोबाइल, नगदी सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए थे। तब भी भेलूपुर पुलिस मौका मुआयना से ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिला। उनका कहना था कि थाना क्षेत्र के अपराधियों, चोरों पुलिस और कानून का भय नहीं रह गया है। यदि पुलिस गंभीरता से रोजाना क्षेत्र में गश्त करती तो ऐसी नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें