वाराणसी। भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथों को मजबूत करेंगे। उधर, उनके बनारस आगमन को लेकर सोमवार को भाजपा की तैयारी बैठकें हुई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष बुधवार की शाम तक गुलाब बाग कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्टी की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारी की रूपरेखा तैयार करने के लिए महानगर और जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बनारस सीमा से क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रवेश से लेकर गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तक स्वागत किया जाएगा। तकरीबन 30 किमी दायरे में भाजपा के झंडे बैनर और स्वागत द्वार बनाने की रूपरेखा तैयार हो गई है। अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर के बाद बनारस में स्वागत होगा।
बैठक के बाद बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जयनाथ मिश्र, राजेश राजभर, प्रह्लाद गुप्ता, प्रभात सिंह, उमेश दत्त पाठक, ज्ञानेश जोशी, रविंद्र यादव, सीता मिश्रा, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, सदानंद सिंह आदि शामिल रहे। उधर डॉ. अशोक राय ने लखनऊ जाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।