फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मोनो रेल चलाने के लिए कंपनी ने दिए प्रजेंटेशन0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर को यातायात व्यवस्था की सुगमता को लेकर मुंबई की एक कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम में मोनो रेल चलाने का प्रजेंटेशन दिया। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी विशेषता नगर निगम के अधिकारियों को बताई। इसके बाद इस पर आगे शहर में काम करने की अनुमति की मांग की। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए पहले से ही वीडीए कार्य कर रहा है। ऐसे में मंडलायक्त इस पर निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन

नौम ट्रस कंपनी के फाइनेशियल डायरेक्टर करन जज और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अल्ताफ राजकोटवाला ने बताया कि यह एक रशियन टेक्नोलॉजी है। यह टेक्नोलॉजी शहर की तंग गलियों वह कम चौड़ाई वाले रास्ते के लिए विकसित की गई है। इसमें पतले पिलर के माध्यम से जमीन से करीब 30 से 40 फीट ऊंचाई पर ट्रैक बिछाया जाएगा। वहीं शहर की स्ट्रीट लाइट भी उसी पिलर में ही लगाए जाएंगे। यह ट्रेन 1 साल के अंदर तैयार करके रनिंग स्टेज में हैंडओवर कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसकी टर्निंग भी सौ मीटर के दायरे में हो जाती है इससे यह काशी के लिए सबसे उपयुक्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें