फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की बिटिया ने बढ़ाया परिवार का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में परचम फहराने वाली ट्रक चालक की बेटी कविता ने अपनी मेधा और मेहनत से परिवार का नाम रोशन किया। पिता के संघर्षों को दिल में बसा कड़ी मेहनत कर कविता ने 91 फीसदी अंक हासिल किया। वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

पुरवां सेमराध निवासी राजाराम ट्रक चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। बच्चों को अच्छी तालीम देने के लिए वह दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके संघर्षों का ही नतीजा है कि उनका बड़ा बेटा विनोद इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि छोटे बेटे मनोज आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हालांकि राजाराम को सबसे अधिक खुशी रविवार को बेटी कविता के टॉपर बनने पर हुई। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग से ही उसने सफलता हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाली कविता ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर आम लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें