फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का माहौल बिगाड़ रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुुखर्जी पार्क में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर मायावती को दोबारा सीएम बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि बसपा के मिर्जापुर जोन इंचार्ज बाबूलाल भंवरा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएएस के लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। आपसी सौहार्द बिगाड़कर देश को बांटने की साजिश रची जा रही है। जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सिर्फ कागजों में विकास कर रही है। भाजपा शासित प्रांतों में आए दिन दलितों और मुस्लिमों को मारा-पीटा जा रहा है। अगड़ी-पिछड़ी का माहौल बनाकर भाजपा देश का माहौल बिगाड़ रही है। जोन इंचार्ज मिर्जापुर राज नारायण निराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल में एक भी वादा नहीं पूर्ण कर सके हैं। केवल झूठ के सहारे काम चलाया जा रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में आठ माह के कार्यकाल में भाजपा की सरकार का एक भी काम जमीन पर नहीं दिखा। सूबे को विकास के रास्ते पर सिर्फ बसपा ही ले जा सकती है। कार्यक्रम में बसपा के जिलाध्यक्ष लल्लू गौतम, मोनिका यादव, कमलाशंकर राव, बैजनाथ गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बसपा सुप्रीमो की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर सुधीर गौतम, छोटेलाल साहू, कड़े शंकर भारती, हारुन अंसारी, रमाशंकर पासी, स्वतंत्र कुमार मौर्य, रतन यादव, बलवंत राव गौतम, लालजी यादव, जयशंकर पाल, मोके यादव, हलधर गौतम, फूलचंद्र गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें