फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फरवरी में बच्चों को मिल सकेगा स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को इस कड़कड़ाती ठंड में भले ही स्वेटर की गर्माहट न मिल पाए लेकिन अगले एक महीने में उन्हें स्वेटर मिल जाएंगे। शासन से इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी परिषदीय विद्यालयों में एक महीने के अंदर बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देशित किया गया है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी स्कूलों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाले स्वेटर वितरित कर दिए जाएं। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति भी गठित की गई है। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति पूरा सहयोग करेगी।
जिले के प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के करीब एक लाख 70 हजार बच्चाें को स्वेटर वितरित किया जाना है। मैरून रंग के स्वेटर की कीमत दौ सौ रुपये होगी। शासन की ओर से कक्षावार स्वेटर की साइज भी निर्धारित की गई है। इसमें कक्षा एक और दो के बच्चों को एस साइज, कक्षा तीन और चार को एम साइज, पांच और छह को एल साइज और सात और आठ कक्षा के बच्चाें को एक्सएल साइज के स्वेटर वितरित किए जाने हैं। बीएसए बीबी चौधरी के अनुसार स्वेटर वितरण की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। कोटेशन व क्रय की प्रक्रिया के साथ ही वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें