फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों के हुनर को मिलेगा नाम और दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संवासिनी गृह की चहारदीवारी के भीतर रहने वाली युवतियों के हुनर को नाम और दाम दिलाने के लिए जल्द ही बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। तय किया गया है कि सांस्कृतिक संकुल में जब भी कोई प्रदर्शनी लगेगी तो वहां एक स्टाल संवासिनी गृह का भी होगा। इसके साथ ही शहर के मॉल में जगह खोजी जा रही है। यहां भी दुकान खोलकर संवासिनियों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जैतपुरा स्थित संवासिनी गृह में इन दिनों 101 युवतियां रह रही हैं। इन युवतियों को कंप्यूटर, डिजाइनिंग, पेंटिंग, सिलाई-कढ़ाई और हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाता रहता है। प्रशिक्षण के बाद यहां की युवतियां शू पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, कप पेंटिंग, फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, पेपर ज्वेलरी जैसे कई घरेलू डिजाइनर सामान तैयार कर रहीं हैं जिनकी रोजमर्रा आवश्यकता पड़ती है।
अपने इसी हुनर की बदौलत इन युवतियों ने बीते 14 नवंबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नौ पुरस्कार जीते थे। संवासिनी गृह की युवतियों के इस हुनर को नया आयाम देने की कार्ययोजना प्रोबेशन विभाग ने तैयार की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सांस्कृतिक संकुल में संवासिनी गृह का एक स्थायी स्टाल होगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें