फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों पर गूंजेगा बोलबम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की हिदायत के बाद भी कांवरिया मार्ग बदहाल है। जबकि सूबे के दोनों आला अधिकारियों ने सात जुलाई तक हर हाल में कांवरिया रूटों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश मातहतों को दिया था। बावजूद इसके काम पूरा नहीं हो सका है। शहर के टूटे कांवरिया मार्गों पर ही भोले भक्त जाएंगे और इन्हीं खस्ताहाल सड़कों पर बोलबम गूंजेगा।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भीड़ रविवार से ही उमड़ेगी। सात प्रमुख रास्तों से कांवरिया काशी में बाबा का दर्शन करने आएंगे। सबसे अधिक कांवरिया इलाहाबाद मार्ग से काशी आते हैं। इन सभी मार्गों की हालत खराब है। जगह जगह गडढे हैं। कई जगहों पर इन गड्ढाें में पानी और कीचड़ भरा है। पीडब्ल्यूडी भी इसे रविवार तक बनाने का दावा कर रहा है। मौजूदा स्थिति देखकर नहीं लगता कि समय पर सभी कांवरिया रूटों की मरम्मत हो जाएगी।
इलाहाबाद से मोहनसराय, रोहनिया होकर, चांदपुर से मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गिरजाघर, गोदौलिया होकर मंदिर जाने वाले मार्ग की हालत खराब है। इसी प्रकार भदोही से चांदपुर होते हुए मंदिर, जौनपुर से कचहरी, नदेसर, अंधरापुल, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होकर मंदिर, आजमगढ़ से पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर होकर मंदिर मार्ग पर भी हजारों छोटे-बडे़ गड्ढे हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर से आशापुर, सारनाथ पंचक्रोशी, कज्जाकपुरा, विश्वेश्वरगंज मैदागिन होकर मंदिर, इसके अलावा सारनाथ से पहड़िया, पांडेयपुर होकर मंदिर, चंदौली से राजघाट, पड़ाव, भदऊ, मच्छोदरी, मैदागिन होकर मंदिर, नारायणपुर सोनभद्र मार्ग से रमना, सामनेघाट, लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होकर मंदिर मार्ग की स्थिति खस्ताहाल है।

पांच जुलाई के बाद से खुदाई का काम बंद हुआ है। रविवार की रात तक कांवरिया रूटों को दुरुस्त कराया जाएगा। गड्ढों में गिट्टी डालने के बाद स्टोन डस्ट डालकर रोलर चलाया जाएगा ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एके सिंह भदौरिया, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें