फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की गई जान, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। कादीपुर कलां और सिरिस्ती गांव में मंगलवार सुबह अलग-अलग हादसे में अकबर अली (60) और राजकुमार राम (26) की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग और बलुआ-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। दोनो ही मार्गों पर करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

छित्तमपुर गांव निवासी अकबर अली की कादीपुर कलां चौराहे पर साइकल मरम्मत की दुकान है। वह घर से बाइक से चौबेपुर ईद मिलने गया था। लौट कर कादीपुर कलां चौमुहानी पर पान खाने उतरा। इसी दौरान डंपर ने पीछे से अकबर को जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो कुछ दूर पर डंपर खड़ाकर चालक भाग गया। अकबर चार लड़के और छह लड़कियों का पिता था। एसडीएम सुशील गोड़ ने अकबर के परिवार के नाम जमीन आवंटन और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
उधर, इलेक्ट्रानिक उपकरणों का मैकेनिक सिरिस्ती निवासी राजकुमार राम भगतुआ बाजार से साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान चौबेपुर की ओर से आ रही जाइलो का अगला टायर फट गया। असंतुलित जाइलो से राजकुमार को जोरदार टक्कर लगी। राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार का अभी साल 2015 में चोलापुर की रिशा से विवाह हुआ था। उसे एक साल का बच्चा भी है। एसडीएम सदर ने राजकुमार के घरवालों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें