त्योहारी सीजन में कैंट रोडवेज में व्यवस्थाओं की कमी का असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है। परिक्षेत्र में 521 बसों में से 71 बसें अभी भी खराब होने की वजह से कार्यशालाओं में खड़ी हैं। जबकि सितंबर के अंत तक 85 खराब बसों में से 25 को ठीक कराने के निर्देश दिये गए थे। इनमें मात्र 14 बसें ही ठीक की जा सकी हैं।
कार्यशाला में काम करने वालों की माने तो यहां बस के इंजन व उसके अन्य भाग में प्रयोग होने वाले छोटे सामनों की कमी है। इस वजह से काफी समस्या हो रही है। टायर की किल्लत से कई दिनों तक बसें खड़ी रहीं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर बस यात्रियों की मांग के हिसाब से रूटों पर बसें लगाई जाएंगी। खराब 71 बसों में से जल्द ही और बसों को ठीक कर सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।