प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात 69 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें जौनपुर में तैनात एएसपी संजय राय को अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ अभिसूचना में भेजा गया है जबकि फतेहगढ़ में तैनात त्रिभुवन सिंह को जौनपुर ग्रामीण भेजा गया है। चंदौली के एएसपी आपरेशन वीरेंद्र कुमार यादव को 34वीं वाहिनी पीएसी उप सेनानायक वाराणसी बनाया गया है।
अपराध शाखा के ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को इटावा जबकि इटावा में तैनात महेश सिंह अत्री को एएसपी आपरेशन मिर्जापुर भेज गया। मिर्जापुर में तैनात अजय कुमार सिंह को एएसपी वाराणसी बनाया गया है। अयोध्या में तैनात त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी को एएसपी मऊ के पद पर भेजा गया है जबकि मऊ में तैनात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र बनाया गया है।
झांसी में तैनात अनिल कुमार को चंदौली में तैनाती दी गई है। वाराणसी में पावर कारपोरेशन के एएसपी कपिल देव सिंह को हरदोई भेजा गया है। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में उप सेनानायक समीर सौरभ को प्रयागराज में सीबीसीआईडी प्रयागराज में तैनाती दी गई है।
39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के सहायक सेनानायक प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी भेज गया है। वाराणसी में सीबीसीआईडी में तैनात लल्लन प्रसाद को लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ में तैनात कृष्ण गोपाल को सीबीसीआईडी वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनभद्र के 48वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक जिया लाल को अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर भेजा गया है।