इन इलाकों में अब तक शुरू नहीं हुए कार्य
गोलाघाट, रामनगर में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, रामपुर रामनगर में इंटरलाॅकिंग टाइल्स, सीरगोवर्धनपुर में गली सुधार कार्य, सुसुवाही में रबर मोल्डेड कार्य, सड़क नाली इंटरलॉकिंग, बजरडीहा में इंटरलाॅकिंग, नेवादा में इंटरलाॅकिंग, करौंदी में इंटरलाॅकिंग, कंदवा और अवलेशपुर में इंटरलाॅकिंग, पिसौर, तरना में इंटरलाॅकिंग, गणेशपुर, छतरीपुर में सीवर आदि कार्य शामिल हैं।
पार्षद लगातार कर रहे काम न करने की शिकायत
नगर निगम सदन और कार्यकारिणी की बैठकों के अलावा पार्टी की बैठकों में भी पार्षद लगातार काम नहीं होने की शिकायतें कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब काम नहीं होगा तो कब होगा। जबकि सदन में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। आम जनता सुबह से शाम तक भाजपा पार्षदों के घर पहुंच रही है। जिसे लेकर भाजपा पार्षदों की नाराजगी का गुस्सा नगर निगम में फूट चुका है।
बोले अधिकारी
काम लेने के बाद शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों का टेंडर निरस्त होगा। नए सिरे से टेंडर करने का निर्देश मुख्य अभियंता को दिया गया है। ताकि काम शुरू हो सके। इन सभी बिंदुओं पर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर वृहद रूपरेखा तय की जाएगी। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम