फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जेल से छूटकर आए 65 पूर्व नक्सलियों ने मांगा आवास, सोलर लाइट और पेंशन

Mon, 06 Jul 2020 08:30 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंदौली में जेल से जमानत पर छूटकर आए वन क्षेत्र के 65 पूर्व नक्सलियों ने सोमवार को तहसीलदार फूलचंद यादव को पत्रक सौंप प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय, सोलर लाइट सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने सरकारी व्यवस्था के तहत मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पूर्व नक्सलियों ने कहा कि दस साल पहले जेल से छूट कर आने पर योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। कहा कि उनके बच्चों की शिक्षा में परेशानी आ रही है। ऐसी स्थिति में उनके बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार के जीवकोपार्जन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाए।

पूर्व नक्सलियों का नेतृत्व कर रहे विधानसभा चकिया के विधायक शारदा प्रसाद के प्रतिनिधि अश्विनी दुबे ने बताया कि अभावग्रस्त परिवारों के बच्चे बेरोजगार पड़े हुए हैं। इनको योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए और बार-बार शासन और प्रशासन इन्हें अनावश्यक परेशान न करे। उन्होंने डीएम नवनीत सिंह चहल से इस संबंध में बात की।
विज्ञापन


बताया कि डीएम ने पूर्व नक्सल परिवार के लोगों को जिला मुख्यालय पर बुलाने के साथ आश्वासन दिया है कि कार्ययोजना बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पत्रक देने वालों में श्यामलाल, अनूप कोल, जैनुल, चंद्रिका प्रसाद, शंकर, सियाराम, सुरेंद्र यादव, रवि देव, रमई पाल, मुन्ना, अमीर हमजा, नबी मोहम्मद, बहादुर, गुलाब, सुषमा कोल, मेवालाल शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें