वाराणसी। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के लिए 10 दिन तक चले अभियान में 64 दुकानों पर छापा मारा गया। 9.49 लाख के 4972 किलो खाद्य पदार्थ जब्त के के साथ ही छेना, खोवा व मिठाइयां नष्ट कराई गई। 155 प्रतिष्ठानों की जांच कर 77 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमें आठ अक्तूबर से छापा मार रही हैं। छापे में 3463 किलो खाद्य पदार्थ को जब्त किया और 1509 किलो खोवा, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, पेड़ा, बर्फी, गुलाब जामुन छेना, कलाकंद, पेठे को नष्ट कराया। सभी की अनुमानित कीमत 949454 रुपये है। ब्यूरो