फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6392 दौड़े, 521 ने पार की पहली बाधा

Fri, 12 Feb 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में गुरुवार को बलिया जिले के रसड़ा और बांसडीह तहसील के युवकों ने उत्साह दिखाया। भर्ती के लिए 6392 युवकों ने दौड़ लगाई। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 तक चली दौड़ में  521 युवकों ने पहली बाधा पार की। अब वे अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन



रसड़ा और बांसडीह तहसील के 6688 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए बुधवार की रात ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए थे। आसपास के इलाके में उन्होंने रात बिताई। गुरुवार की भोर से टोकन बंटने शुरू हुए। इनमें से 296 युवक लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए।


सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई दौड़ में 6392 युवकों ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि शुक्रवार को बलिया खास की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें