फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 624 संक्रमित, चार लोगों की मौत, एक महीने बाद 650 से कम मरीज मिले, 7364 सैंपलों की आई रिपोर्ट 

Fri, 07 May 2021 11:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को पूरे एक महीने बाद एक दिन में 650 से कम मरीज मिले। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से 624 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा  4 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके पहले 8 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 743 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को 7364 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। बीएलडब्ल्यू में 50, बीएचयू सुश्रुत हॉस्पिटल, नागार्जुन हॉस्पिटल समेत अलग-अलग जगहों पर 15 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पॉपुलर हॉस्पिटल, मच्छोद्री पार्क, शिवपुर समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले भी संक्रमित मिले हैं। इधर जैसे-जैसे मरीजों की संख्या कम हो रही है, स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन भी राहत की सांस ले रहा है।

अस्पतालों से 136 डिस्चार्ज
जिले में शुक्रवार को होम आइसोलेशन में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले 1513 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। जबकि अस्पताल से 136 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 73,101 हो गई है। 60,195 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 629 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 12,277 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें