फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आधा किलो से ज्यादा सोना बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। बैंकॉक से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे महिला सहित दो यात्रियों के पास से जांच के दौरान आधा किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ। महिला ने प्राइवेट पार्ट तो पुरुष महिला अंत: वस्त्र में सोना चुराकर ला रहे थे। जांच के दौरान दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन

दोनों यात्री इंडिगो की विमान 6ई 98 से 11:45 बजे बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने दो को सोना के साथ पकड़ा। पकड़ी गई महिला का नाम सीमा (34) है, जो दिल्ली की रहने वाली है। इसके पास से 399.68 ग्राम सोना पकड़ा गया है। इसका मूल्य लगभग 13 लाख दो हजार 957 रुपये आंका गया है। महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर रखा था। सोना के साथ पकड़ा गया दूसरा व्यक्तिअनिल कुमार साव (40) के पास से 140.75 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत चार लाख 98 हजार 780 रुपये बताई जा रही है। इसे अनिल ने महिला अंत: वस्त्र में छिपाकर रखा था। इसे कस्टम ने एक्सरे मशीन में सामान की जांच के दौरान पकड़ा। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि बैंकाक से ये दोनों वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। सोना जब्त कर लिया गया है। दोनों सोना लाने का काम करते हैं। पैसे लेकर ये लोग पार्टी को सोना पहुंचा देते हैं। 20 लाख से कम एमाउंट का सोना होने के कारण कागजी कार्रवाई कर जांच के बाद सोना जब्त कर यात्री को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें