फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फावड़े से मेठ का सिर धड़ से किया अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव/चौबेपुर। मढ़नी गांव स्थित ईंट भट्ठा पर मंगलवार को मजदूर सीताराम पासवान ने फावड़े से वार कर मेठ नंदकिशोर पासवान (30) की हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे सीताराम को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने नंदकिशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

गिरफ्तार सीताराम ने बताया कि नंदकिशोर उसे बार-बार शराब और मुर्गा की पार्टी देने के लिए कहकर चिढ़ा रहा था। इसे लेकर कहासुनी हुई तो उसने फावड़ा लेकर उसे दौड़ा लिया। नंदकिशोर खूंटे से फंस कर गिरा तो सीताराम ने उसके गले पर तीन वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बिहार के बक्सर का नंदकिशोर अपने गांव के ही सीताराम और 11 अन्य मजदूरों के साथ चौबेपुर के शिवदशां निवासी पंकज सिंह के मढ़नी स्थित ईंट भट्ठा पर काम करता था।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सीताराम काम कर रहा था। इस दौरान नंदकिशोर ने पहले उसे किसी बात पर डांटा और फिर कहा कि आज तुम बहुत तेज काम कर रहे हो तो पैसा भी ज्यादा मिलेगा, शाम को मुर्गा खिलाना और शराब पिलाना। सीताराम ने जवाब दिया कि मेहनत वह कर रहा है तो पैसे का मजा दूसरा क्यों लेगा। इसके बावजूद सीताराम मुर्गा-शराब की पार्टी देने के लिए कहता रहा तो दोनों में कहासुनी शुरू हुई। इससे सीताराम चिढ़ गया और नंदकिशोर की हत्या कर दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फावड़े के साथ सीताराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारियों में हुई बहस
जहां नंदकिशोर की हत्या हुई वह क्षेत्र जाल्हूपुर या चिरईगांव पुलिस चौकी में आता है, इसे लेकर दोनों चौकी प्रभारियों में काफी देर तक बहस हुई। थानाध्यक्ष चौबेपुर ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं ग्रामीणोें का कहना था कि सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। उधर, नंदकिशोर के भाई राजकिशोर ने बताया कि होली के बाद उसका भाई ही सीताराम को ईंट भट्ठे पर काम के लिए लाया था।
बात-बात पर चिढ़ जाता है सीताराम
भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि सीताराम बात-बात पर चिढ़ जाता है। इसके लिए उसे समझाया भी जाता था, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनता था। सोमवार रात उसने शराब पी थी और मंगलवार सुबह काम शुरू करने से पहले एक चिलम गांजा पिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें