फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस ले लो और 35 लाख पहुंचा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर गांव में 10 मार्च की रात हुई रामउग्र दुबे और उनके भाई रामकेवल दुबे की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों को हत्या की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से मिला है। धमकी दी गई है कि पत्र पाते ही हत्या का मुकदमा वापस ले लो और 35 लाख रुपये वाराणसी के सामने घाट पर पहुंचा दो। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी दी गई है। पत्र वाराणसी के भेलूपुर डाकघर से 14 मार्च को रजिस्ट्री की गई है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम व पता आतंकी बाबू चौधरी डोम सामने घाट वाराणसी लिखा है।
विज्ञापन

हरवंश दुबे मुजफ्फरपुर पट्टी चकेसर शाहगंज के पते पर आए पत्र में लिखा गया है कि खत पाते ही दर्ज कराये गये केस को वापस ले लो और पैंतीस लाख रुपये लेकर वाराणसी के सामने घाट पहुंचो। किसी को पत्र की जानकारी देने पर पूरे परिवार को गोली मारने व घर की बहू- बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी गई है। खत भेजने वाले ने लिखा है कि वह बहुत सफाई से रोज हत्या करता है। पट्टी चकेसर गांव निवासी हरवंश दुबे के भाई रामकेवल दुबे और रामउग्र दुबे की 10 मार्च की रात जमीन विवाद में उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि गोली से घायल अरविंद दुबे का अभी इलाज चल रहा है। मृतक के भाई हरिवंश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम उर्फ जोखेलाल व उसके पुत्रों वीरेन्द्र उर्फ भीम, धर्मेंद्र, अभिषेक, मोनू, रवीन्द्र, पवन, विपिन दुबे पर हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सभी फरार चल रहे हैं। एसपी ने सभी पर 20-20 हजार का इनाम भी घोषित किया है। इस संबंध में सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित परिवार को पत्र मिला है। उसकी जांच की जा रही है। फरार चल रहे हत्यारों पर इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस की आठ टीम हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें