फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आठ सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में बढ़ रहे प्रदूषण का संज्ञान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी लिया है। आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को नोटिस जारी कर प्रदूषण फैलाने वालों पर आठ सप्ताह में कार्रवाई कर इसकी जानकारी भी मांगी है। क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. राहुल सिंह ने बनारस में बढ़ रहे प्रदूषण की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

राहुल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि बनारस में प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है। इससे काशी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हमारे जीवन जीने के मूल अधिकारों का हनन है। बनारस की सड़कों पर रोजाना लग रहा ट्रैफिक जाम इस समस्या को और बढ़ा रहा है। इससे लोग रोग ग्रस्त हो रहे हैं। आंखों में जलन, सरदर्द व सांस लेने की समस्या आम होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मानवाधिकार आयोग की नोटिस के बाद भी प्रदूषण विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो संस्था आयोग से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व प्रशासन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें