वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ मार्च के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। शाम को वाराणसी पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे और रात में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। देर रात लौट जाएंगे।
आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम वाराणसी पहुुंचकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे और भूमि पूजन सहित अन्य स्थलों को देखेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में भी आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले स्थानीय प्रशासन पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है।