फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी मिली पटरी, रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर शुक्रवार की सुबह पटरी चटकी मिली। इसके चलते डेढ़ घंटे से ज्यादा देरी तक अर्चना एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही। ट्रैक को दुरुस्त कराने के बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

रेल कर्मचारी लाल जी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। आनन-फानन में अर्चना एक्सप्रेस को रुकवाया गया। पटरी चटकी को दुरुस्त कराया गया। सुबह 7:10 तक लाइन को दुरुस्त करने के लिए काम चला। बाद में 7:15 बजे से रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। लाइन क्लियर होने पर गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर पांच पर प्लेस किया गया और 8:10 पर गाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा। रेल कर्मचारी की सतर्कता के चलते हादसा टला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें