फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए शिक्षकों का दल रवाना,

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फैडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन गया बिहार में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से शिक्षक रवाना हुए। इस दौरान जिले से कुल लगभग 400 शिक्षक रवाना हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार प्रदेश के गया में
विज्ञापन

24 नवंबर से दो दिवसीय ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फैडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। जिसमें संघ के उद्देश्य बताया जाएंगे। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा किया जाएगा। राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में जिले से लगभग 400शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जाने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री डा. मनीष सोमवंशी,मुफ्तीगंज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाक्टर सतीश पाठक,डा. निर्भय सिंह,विक्रात श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें