फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्मिनल पर 40 मिनट रुकेंगे पीएम, जेटी पर करेंगे वॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेटी पर वॉक करने के साथ यहां 40 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन को भी देख सकते हैं। पीएम का हेलीकॉप्टर भी जेटी पर ही उतरेगा।
विज्ञापन

वाराणसी का मल्टी मॉडल टर्मिनल नदियों पर बना पहला ऐसा टर्मिनल है, जो कंटेनर कार्गो हैंडलिंग में सक्षम होगा। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किए जा रहे अलग-अलग खूबियों वाले पानी के सात अन्य जहाज भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें दो ड्रेजर, दो सर्वेयर और कार्गो व्हिसल प्रमुख हैं। जेटी के सामने यह गंगा में चक्रमण करेंगे। सभी जहाज टर्मिनल पर पहुंच चुके हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री के सामने जल परिवहन के लिए किए जा रहे प्रयास, संभावनाएं, जरूरतों आदि पर प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इसके बाद रिमोट कंट्रोल से वह विशेष क्रेन को स्टार्ट करेंगे। हल्दिया से पेप्सिको के 16 कंटेनर लेकर वाराणसी पहुंचे रविंद्र नाथ टैगोर जलपोत से एक कंटेनर उठाकर जेटी पर रखा जाएगा। पीएम आगमन को लेकर इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) ने तैयारी कर ली है। इस दौरान राजमार्ग और जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईडब्लूएआई चेयरमैन प्रवीर पांडेय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें